Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : आदर्श नीट परीक्षा में 4K रैक पा जिले का नाम किया रोशन 

परिजनों समेत क्षेत्र के लोगों में खुशी, लोगों ने दी बधाई

गाजीपुर । जमानिया तहसील अंतर्गत रेवतीपुर गांव के हिंदू राय पट्टी निवासी नई दिल्ली में शिक्षक दिनेश राय के पुत्र आदर्श कुमार राय में नीट परीक्षा में 4K कैटिगरी रैंक पाकर जिले का नाम रोशन किया है । उसकी इस सफलता पर उसके पैतृक गांव रेवतीपुर एवं ननिहाल बैजलपुर में खुशी का माहौल है। देश की कठिन परीक्षाओं में मानी जाने वाली नीट मेडिकल की परीक्षा में शुचिता भंग होने के बाद छात्रों में काफी निराशा छा गई थी। ऐसे में पुनः मेहनत कर 4 के कैटिगरी रैंक हासिल कर आदर्श ने रेवतीपुर का नाम रोशन किया है । अपनी इस सफलता का श्रेय मां भगवती देवी बाबा विश्वनाथ माता-पिता के आशीर्वाद एवं अपने नाना तथा रेवतीपुर में कानूनगो रहे बैजलपुर निवासी वशिष्ठ राय के आशीर्वाद को दिया। आदर्श कुमार राय ने कहा कि भारत के ग्रामीण इलाकों में अभी भी चिकित्सा सुविधा का अभाव है। हमारा संकल्प है कि सुयोग डॉक्टर बन गांव समाज तथा देश की सेवा करेंगे। आदर्श की सफलता पर गाजीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, उत्तर प्रदेश साइबर जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन केेे सचिव हिमांशु राय, वरिष्ठ पत्रकार श्रीराम राय कमलेश, आदि लोगों ने शुभकामना दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button