देवरिया : श्री बंगाली बाबा की 21 पुण्यतिथि पर अखंड संकीर्तन 24 जुलाई को, भंडारा 25 को होगा

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया । परम पूज्य ब्रह्मलीन योगीराज श्री बंगाली बाबा जी महाराज की 21वीं पुण्यतिथि के अवसर पर देवरिया जनपद के मझौली राज में स्थित अश्वत्थामा की तपोभूमि श्री दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में 24 जुलाई दिन शुक्रवार को प्रातः 8 बजे से अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ होगा एवं 25 जुलाई दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे से पूर्णाहुति श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल भंडारा का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम की सूचना इस कार्यक्रम के आयोजक श्री जगन्नाथ दास जी महाराज महंत श्री दीर्घेश्वर नाथ मंदिर ने दी एवं उक्त अवसर पर उन्होंने सभी भक्तजनों एवं नगर वासियों क्षेत्रवासियों को श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की है। तत्पश्चात सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने और कार्यक्रम को सफल बनावे। श्री जगन्नाथ दास महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष परम पूज्य ब्रह्मलीन योगीराज श्री बंगाली बाबा जी महाराज की पुण्यतिथि इस मंदिर परिसर में मनाया जाता है और हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं बाबा का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करते हैं।




