Slide 1
Slide 1
क्राइम

बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी : पुलिस कस्टडी में आक्रोशित भीड़ ने युवक को पीटा

दो लोगों पर केस दर्ज

बुलंदशहर / संवाददाता, मोहित त्यागी। थाना पहासू क्षेत्र के कस्बा पहासू स्थित मठ मंदिर के पास बाबा साहब पर अभद्र टिप्पणी को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दो अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। पुलिस के अनुसार, एक युवक द्वारा बाबा साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर आक्रोशित भीड़ ने उसे पुलिस अभिरक्षा में ही पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं पुलिस कस्टडी में युवक की पिटाई करने वाले दो दर्जन से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही SP देहात अंतरिक्ष जैन, CO डिबाई और पहासू थाना पुलिस सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कस्बे में फ्लैग मार्च भी निकाला गया । SP देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले में कानून अपना काम करेगा। दोषी चाहे टिप्पणी करने वाला हो या कानून हाथ में लेने वाला, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है और पुलिस बल तैनात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button