Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : 11 हजार हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से एक युवती और बछड़े की मौत

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया । जनपद के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के भिंडा मिश्र गांव में सोमवार की रात करीब 8:30 बजे 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से एक युवती और बछड़े की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बेलपार बीआरडी मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया।घटना भिंडा मिश्र गांव के रहने वाले भूपेश गुप्ता की 18 वर्षीय बेटी काजल गुप्ता सोमवार की रात अपने घर के सामने बंधे बछड़े को खोल रही थी। उसी दौरान ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार अचानक टूटकर उसके ऊपर गिर गया। तेज करंट की चपेट में आने से काजल गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि बछड़े की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराने की कोशिश किया, लेकिन आरोप है कि काफी देरतक बिजली नहीं काटी गई। किसी तरह ग्रामीणों और परिजनों ने साहस जुटाकर युवती को करंट की चपेट से बाहर निकाला और घायल को बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button