
उदयगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर व्रर्ती महिलाओं ने पुत्रों के दीर्घायु होने का मांगा आशीर्वाद
असगर अली
देवरिया। भाटपार रानी नगर पंचायत क्षेत्र में हिंदू धर्म में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर नगर के सुप्रसिद्ध रानी पोखरा लखना उर्फ डोमडीह सोहनपार, पोखरापार आदि छठ घाटों पर आस्था का जन सैलाब उम्रड़ पड़ा इस दौरान नगर का सुप्रसिद्ध रानी पोखरा छठ घाट सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा इस बार इस छठ घाट पर बहुत ही आकर्षक व सुंदर सजावट बिजली की चकाचौध से पूरा छठ घाट जगमग जगमग कर रहा था व्रर्ती महिलाओं के बैठने की समुचित व्यवस्था हुई थी पहली बार इस छठ घाट पर गंगा आरती का भी आयोजन किया गया था जिसका सभी लोगों ने सराहना किया पोखरा में अधिक पानी होने की वजह से नाव एवं मल्लाह की भी व्यवस्था की गई थी जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो l नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता एवं थाना अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराने हेतु पूरी तरह से सजग रहे l पुलिस प्रशासन एवं महिला पुलिस भी पूरी जिम्मेदारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में सजग रहे l सूर्य अर्घ्य देने के लिए नगर पंचायत द्वारा दूध की भी व्यवस्था की गई थी छठ घाट पर पहुंचे लोगों के लिए स्टॉल लगाकर चाय और जलेबी वितरण किया जा रहा था छठ घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया था कुल मिलाकर इस बार बहुत ही सुंदर और शानदार व्यवस्था के लिए नगर पंचायत के नागरिकों ने नगर पंचायत एवं प्रशासन को धन्यवाद दिया l प्रातः का 6:30 मिनट पर व्रर्ती महिलाओं द्वारा उदयगामी सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर अपने परिवार एवं संतान की सुख समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की यह कठिन व्रत महिलाएं 36 घंटे से अधिक समय तक निर्जला उपवास रहने के बाद उदय गामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर इस व्रत का समापन करती है तत्पश्चात परना करती है l उक्त अवसर पर भाटपार रानी के क्षेत्रीय विधायक सभाकुंवर कुशवाहा, उप जिलाधिकारी भाटपार रानी रत्नेश तिवारी, थाना अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह एवं नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।




