Slide 1
Slide 1
क्राइम

वाराणसी : फर्जी दरोगा को पुलिस ने पकड़ा

वाराणसी। कमिश्नरेट की चोलापुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दरोगा बनकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजन प्रजापति खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों पर रौब जमाता था और पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बड़ी रकम ऐंठता था। वरुणा जोन की एडीसीपी ‘ लेडी सिंघम’ लिपि नगायच और एसीपी विदुष सक्सेना के कुशल नेतृत्व में इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ। आरोपी के पास से पुलिस की पूरी वर्दी (स्टार, बैच, बेल्ट, कैप), तीन फर्जी पुलिस आईडी कार्ड, जाली नियुक्ति पत्र, दो मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह चेकिंग के नाम पर आम लोगों से अवैध वसूली करता था। उसने सिंधौरा निवासी एक युवक को पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये ठगने की बात भी स्वीकार की है। चोलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button