गाजीपुर : शातिर अन्तर्राज्यीय असलहा तस्कर मुठभेड़ में घायलावस्था में साथी सहित गिरफ्तार

डॉ एके राय / गाजीपुर। गहमर थाना पुलिस टीम द्वारा शातिर अन्तर्राज्यीय असलहा तस्कर व लुटेरे को छीस जून की रात, पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा.315 बोर मय खोखा व एक जिंदा कारतूस तथा बिना नम्बर काले रंग की अपाची मोटरसाईकिल भी बरामद कर ली। बताया गया कि प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी मय चौकी प्रभारी कामाख्या उपनिरीक्षक रोहित कुमार द्विवेदी मय टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे। उसी दौरान ग्राम भटपुरवा मारुफ की बाग बारा रेवतीपुर मार्ग पर ग्राम गहमर की तरफ से एक मोटरसाईकिल पर दो संदिग्ध अचानक पीछे मुड़कर भागना चाहे। उसी समय मोटरसाईकिल फिसल कर गिरने के कारण अपने को पुलिस से घिरा देखकर पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग से एक बदमाश के बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल होकर चिल्लाने लगा और दूसरा भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने घेरकर हिरासत में ले लिया। घायल बदमाश सौरभ सिंह पुत्र स्व. इंद्रजीत सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलूराय थाना गहमर जनपद गाजीपुर का निवासी है जिस पर ग्यारह अपराधिक मामले दर्ज हैं। भागने वाला अभियुक्त मुकेश कुशवाहा पुत्र मोती कुशवाहा निवासी ग्राम गहमर पट्टी सम्भल राय थाना गहमर जनपद गाजीपुर का निवासी है।घायल अभियुक्त को इलाज है अस्पताल भेजा गया और बरामदगी के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।



