Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : ककोड़ में विकलांग मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला

हालत गंभीर, वीडियो वायरल

बुलंदशहर/ मोहित त्यागी। थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव वैर में खेत से घर लौट रहे एक विकलांग मजदूर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मजदूर जब खेत से काम कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। हमले में मजदूर के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति को घेरकर लाठी-डंडों से पीटते दिख रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। ककोड़ थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button