Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी आग 

पीड़ित परिवारों को पांच लाख रुपये आर्थिक मदद, सीएम योगी बोले- जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एक्शन होगा

लखनऊ। अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की वजह से 14 लोगों की मौत की खबर है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। वह अपना अलीगढ़ दौरा बीच में छोड़कर सोमवार शाम घटनास्थल पर पहुंचे। इससे पहले यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करीब 4 घंटे तक मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने इस घटना में 14 बच्चों के मारे जाने की जानकारी दी। हालांकि बाद केजीएमयू अस्पताल ने मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की जानकारी दी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट के जरिए कहा, “लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे। ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जाँच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे।

भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग को दोपहर करीब तीन बजे अलीगंज थाना क्षेत्र के उषा मेहता मार्ग पर स्थित एक कोचिंग संस्थान की इमारत में आग लगने की सूचना मिली। घटनास्थल से आई तस्वीरों में अग्निशमन कर्मी सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर सीढ़ियों की मदद से बाहर से इमारत पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। अग्निशमन कर्मियों की एक अन्य टीम को बगल की उतनी ही ऊंचाई वाली इमारत से ऊपर की तरफ से रास्ता बनाकर अंदर दाखिल होते देखा गया, जबकि अन्य टीम आग बुझाने की कोशिशें करती नजर आ रही थीं। अस्पताल में मुख्यमंत्री ने एक घायल महिला से बात की जिसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार अलीगंज की रहने वाली उस महिला ने आदित्यनाथ को बताया कि वह उसी इमारत में काम करती थी। चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि महिला के पैर की हड्डी टूट गई है। बयान के अनुसार योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर मौजूद कुछ चश्मदीदों से भी बातचीत की और घटना के बारे में जानकारी ली। राजनाथ सिंह लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। वह सबसे पहले घटना स्थल का दौरा करेंगे और हालातों का जायजा लेंगे। इसके बाद वह केजीएमयू में घायलों से मुलाकात करेंगे।लखनऊ प्रशासन ने हादसे में जान गंंवाने वाले बच्चों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट के अनुसार, कोचिंग में आग लगने की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 घायल हैं।यूपी सीएमओ की तरफ से हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये की मदद का ऐलान किया गया है। इस हादसे में घायल लोगों को पचास हजार रुपये की मदद की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button