जंतर-मंतर पर कॉक्रोचो का जोश बरकरार, देर रात मृतक 15 बच्चों को मौन रखकर दी श्रद्धांजलि
शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन पर डटे रहने का ऐलान, कांग्रेस बोली, सत्ता में बैठे लोगों के चेहरे पर शिकन तक नहीं मुख्यधारा का मीडिया मौन, यूट्यूब चैनलों और एक्स पर प्रदर्शन छाया रहा प्रदर्शन
कानपुर। एनटीए की ओर से आयोजित नीट की परीक्षा का पेपर लीक होने से पहले आयोजित की गई परीक्षा रद्द करने से लाखों नीट छात्र-छात्राओं के सपने टूट गए। इस पर शिक्षा मंत्रालय ने सचिव स्तर पर ही तबादले किए हैं। इसके अलावा कुछ नहीं हुआ। हालांकि दूसरी बार नीट परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्वक हुई है। नीट का पेपर लीक होने पर कॉक्रोच जनता पार्टी जगह-जगह प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही है। इसके अलावा अन्य विपक्षी दल भी उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को बड़ी शिद्दत से उठाया है। उन्होंने नीट पेपर लीक की वजह से 15 छात्र-छात्राओं के आत्महत्या करने को भी बड़ा मुद्दा बनाया है। उनका कहना है कि पेपर लीक की वजह से अब तक 15 बच्चों ने जान दे दी लेकिन सत्ता में बैठे लोगों के चेहरे पर शिकन तक नहीं आ रही है।
पेपर लीक होने की वजह से आत्महत्या करने वालों में राजस्थान के प्रदीप मेघवाल, दिल्ली की अंशिका पांडे, यूपी के ऋतिक मिश्रा, गोवा के सिद्धार्थ हेगड़े, कर्नाटक की भाग्यश्री, एमपी की आकांक्षा चतुर्वेदी, राजस्थान के उमेश माली, रेणु मीणा, उत्तराखंड की रिया कुमारी, यूपी की शिवानी यादव, तमिलनाडु की अनुकीर्तना, गुजरात के कहान पटेल, असम की रीमा बेगम, महाराष्ट्र के मैथली अशोक सोनवाने, एमपी की अवंतिका मौर्य शामिल हैं।
इस मुद्दे को लेकर कॉक्रोच जनता पार्टी ने दिल्ली में जंतर मंतर पर शनिवार को सुबह से प्रदर्शन शुरू किया। शनिवार की शाम को सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान कर दिया। रविवार को भी रात 12 बजे प्रदर्शन जारी रहा। पर्यावरणविद् सोनम वानचुक भी शनिवार को प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि दाना खाक में मिलकर की गुले

गुलजार होता है। रविवार को देर रात मृतक बच्चों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। हालांकि कि प्रदर्शन में कई पार्टियों के युवा संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। प्रदर्शन में छात्राओं की भी संख्या काफी दिखाई दी। प्रदर्शन में छात्र-छात्राएं थाली बजाकर धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते रहे। इस दैरान क्रांतिकारी गीत भी छात्र-छात्राएं गाते रहे। तीसरे दिन भी प्रदर्शनकारियों का जोश रहा। हालांकि इस प्रदर्शन को मुख्य धारा की मीडिया ने कवर नहीं किया लेकिन यूट्यूब चैनलों और एक्स पर प्रदर्शन छाया रहा। प्रदर्शन के फैलाओ को रोकने के लिए जैमर का भी प्रयोग किया गया। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। हालांकि मोदी सरकार में किसी मंत्री के इस्तीफा देने का कोई रिकार्ड नहीं है। अब देखना है कि यह प्रदर्शन कब तक चलेगा। सोमवार तक प्रदर्शन जारी रहा तो नीट के छात्र-छात्राएं भी भारी संख्या में शामिल हो सकते हैं।



