Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़

मथुरा : वृंदावन में बड़ा हादसा ,गोताखोरों ने निकाले 9 शव

यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे थे पंजाब के 32 श्रद्धालु 

अजीत,मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा हुआ है।मांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मोटर बोट असंतुलित होकर पलट गई।सभी श्रद्धालु नदी में डूब गए हैं।मोटर बोट में पंजाब के मोंगा,मुक्तेश्वर और लुधियाना से आए कुल 32 श्रद्धालु सवार थे।इनके जत्थे में लगभग 150 लोग शुक्रवार सुबह नौ बजे वृंदावन पहुंचे थे। सुबह निधिवन के दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु यमुना में पर्यटन के लिए निकले थे।वृंदावन के केशीघाट पर सभी मोटर बोट पर सवार हुए।मांट थाना क्षेत्र में बने पैंटून पुल से मोटर बोट टकरा कर पलट गई।सभी 32 श्रद्धालु डूब गए,इनमें से नौ के शव निकाले गए।दस लोग सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। गोताखोर लगातार डूबे लोगों को यमुना में खोज रहे हैं। घाट पर अफरा तफरी मची हुई है। पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कराया है।कई एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।गोताखोर श्रद्धालुओं को बाहर निकालने में जुटे हैं।शाम साढ़े चार बजे तक नौ श्रद्धालुओें के शव निकाले जा चुके थे।जबकि जीवित निकले लोगों को लगातार एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button