आजमगढ़ : ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारिणी बैठक में संपन्न

आजमगढ़ । बिलरियागंज ब्लॉक अंतर्गत चांदपुर गांव निवासी रामनरायन राय के आवास पर ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी एवं बिलरियागंज ब्लॉक कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का माहौल पूरी तरह सामाजिक एकता, भाईचारे और समाज के उत्थान को समर्पित दिखाई दिया। संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता, कन्या विवाह में सहयोग, शिक्षा को बढ़ावा देने, आपसी भेदभाव समाप्त करने तथा समाज में आपसी प्रेम और एकजुटता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल बैठकें करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में साथ खड़ा होना है। इसके साथ ही आगामी 26 जून को स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि स्वामी सहजानंद के विचार आज भी समाज को एकता, संघर्ष और सेवा का संदेश देते हैं, जिसे आगे बढ़ाना संगठन की जिम्मेदारी है। बैठक में मौजूद लोगों ने संगठन की मजबूती और समाज के प्रति समर्पण को लेकर अपने विचार साझा किए। सभी ने एक स्वर में कहा कि जब समाज संगठित होता है, तभी विकास और सम्मान का मार्ग मजबूत होता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विवेक कुमार सिंह (जिलाध्यक्ष), प्रवीण कुमार राय, शैलेन्द्र राय (जिला महामंत्री), तुषार राय (जिला महामंत्री), प्रद्युम्न राय (जिला महामंत्री), रामानुज राय (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), हरिवंश राय, राकेश राय (उपाध्यक्ष), जितेन्द्र राय (उपाध्यक्ष), ब्लॉक प्रवक्ता अशोक कुमार राय , राशविहारी राय (जिलामंत्री), बरुण राय, विजय कुमार राय (कोषाध्यक्ष), अमित कुमार राय (मीडिया प्रभारी), उमेश कुमार राय (ब्लॉक अध्यक्ष) सहित जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के लगभग सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में समाज की एकता, शिक्षा और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह आत्मीयता और सामाजिक समर्पण से ओत-प्रोत दिखाई दिया।




