Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी : गंगा दशहरा महोत्सव में अश्विनी शुक्ला को मिला गंगा पुत्र सम्मान

वाराणसी। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित भव्य गंगा पूजन महोत्सव में वरिष्ठ समाजसेवी अश्विनी शुक्ला को समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “गंगा पुत्र सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह आयोजन ब्रह्मराष्ट्र एकम द्वारा धार्मिक श्रद्धा एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं,संत-महात्माओं एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में अश्विनी शुक्ला ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख,समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर डॉ. सचिंद्रनाथ जी महाराज ने उन्हें अंगवस्त्र,स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।अपने संबोधन में डॉ. सचिंद्रनाथ जी महाराज ने कहा कि अश्विनी शुक्ला निरंतर समाजहित,जनसेवा एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मान प्राप्त करने के बाद अश्विनी शुक्ला ने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति,आस्था एवं सनातन परंपरा की आत्मा हैं। उन्होंने गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए सभी लोगों से सामूहिक सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके सामाजिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और उन्हें समाज सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।कार्यक्रम का समापन मां गंगा की भव्य आरती, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। भव्य गंगा पूजन महोत्सव में वरिष्ठ समाजसेवी अश्विनी शुक्ला को समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “गंगा पुत्र सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह आयोजन ब्रह्मराष्ट्र एकम द्वारा धार्मिक श्रद्धा एवं सांस्कृतिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ,जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं,संत-महात्माओं एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम में अश्विनी शुक्ला ने विधि-विधान से मां गंगा का पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं देशवासियों के सुख,समृद्धि और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर डॉ. सचिंद्रनाथ जी महाराज ने उन्हें अंगवस्त्र,स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।अपने संबोधन में डॉ. सचिंद्रनाथ जी महाराज ने कहा कि अश्विनी शुक्ला निरंतर समाजहित,जनसेवा एवं धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और उनका कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मान प्राप्त करने के बाद अश्विनी शुक्ला ने कहा कि मां गंगा भारतीय संस्कृति,आस्था एवं सनातन परंपरा की आत्मा हैं। उन्होंने गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए सभी लोगों से सामूहिक सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके सामाजिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और उन्हें समाज सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।कार्यक्रम का समापन मां गंगा की भव्य आरती,भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button