Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाजीपुर : हौसला बुलंद हमलावरों ने युवक को लूटा

डॉ एके राय /गाजीपुर। बाइक सवार हौसला बुलंद नकाबपोश हमलावरों ने सादात थाना क्षेत्र के कुवाटी नहर पुलिया के पास शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक से तमंचे के बल पर सोने की चेन, तीन हजार नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। जाने से पहले हमलावरों ने युवक के बाइक की चाभी और मोबाइल दूर फेंक दिया। पीड़ित आदित्य सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह निवासी ग्राम तियरा, थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ का निवासी है। उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मखदुमपुर चौकी प्रभारी पुनीत कुमार चौधरी और सादात थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव सदल बल मौके पर पहुंचे। उसने पुलिस को बताया कि वह कैथवलिया स्थित अपने ससुराल से घर वापस जा रहा था, तभी कुवाटी नहर पुलिया के पास पल्सर सवार दो नकाबपोशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और पिस्टल तान कर उनकी 10 ग्राम सोने की चेन, तीन हजार रुपये तथा मोबाइल फोन छीन लिया। जाते समय बाइक की चाभी और मोबाइल दूर फेंक दिया। आदित्य सिंह के अनुसार, पल्सर बाइक पर ‘2’ लिखा हुआ था और दोनों हमलावरों ने अपने चेहरे गमछे से ढके हुए थे। घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सैदपुर और अपर पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी कैमरा का फुटेज खंगालने के साथ ही लोगों से पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button