
असगर अली, ब्यूरो चीफ/वरिया। भाटपार रानी उपनगर के सुप्रसिद्ध रानी पोखरा से सनातन स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में गाजे बाजे, हाथी घोड़ा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाला गया।कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे बच्चियों हाथ में कलश लेकर जय श्री राम, जय हनुमान के नारा लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस कलश यात्रा का शुभारंभ भाटपार रानी में स्थित सुप्रसिद्ध रानी पोखरा के काली मंदिर छठ माता मंदिर श्री राम जानकी मंदिर शिव मंदिर दुर्गा मंदिर हनुमान मंदिर स्टेशन रोड बीआर डी रोड होते हुए बेलपार ढाला से वापस मालवीय रोड बापू रोड फुलवरिया रोड रतसिया मोड होते हुए चनुकी घाट पहुंचा वहां से जल लेकर वापस रानी पोखरा पर कलश यात्रा पहुंचा। इस कलश यात्रा का नेतृत्व सनातन स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य अजय कुमार बरनवाल सीए ने किया। उक्त अवसर पर शशि भूषण बरनवाल मंटू बरनवाल ,डॉक्टर प्रमोद कुमार बरनवाल, विवेक बरनवाल, आशीष बरनवाल, जितेंद्र जायसवाल, देवेश गुप्ता, उदय सिंह सम्यक, प्रदीप कुमार गुप्ता, आदित्य जायसवाल, सुनील जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अरुण कुमार गुप्ता, राजेश बरनवाल, सुशील मौर्य, विनोद गुप्ता, बजरंगी राय, राजेश गुप्ता, समाजसेवी सतीश बरनवाल, शक्ति देव बरनवाल, पिंटू बरनवाल, राजेश गुप्ता परमेश्वर पटवा, दुर्गा मद्धेशिया, रजत बरनवाल, आदित्य बरनवाल सहित हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल रहे।




