महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं- स्नेहा तिवारी

मिशन शक्ति के तहत ‘मेगा इवेंट व सम्मान समारोह’ का हुआ आयोजन
चंदौली– जनपद चंदौली के अलीनगर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसा में “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत एक भव्य मेगा इवेंट व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाना, उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, सामाजिक सेवा, कौशल विकास, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा, कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से बचाव तथा महिला हेल्पलाइन 1090, 181, 112 जैसी उपयोगी सेवाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ प्रमुख बिन्दुओ पर चर्चा की गयी ।
अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी ने मिशन शक्ति को समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है। इस अभियान की सफलता के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा का वातावरण तैयार करना सभी का कर्तव्य है। साथ ही विषम परिस्थिति में पुलिस द्वारा किये सहयोग के सम्बन्ध में अनुभव व सुझाव शेयर किया । उपरोक्त कार्यक्रम की संयुक्त रूप से अध्यक्षता राज्य सभा सांसद श्रीमती साधना सिंह, विधायक सैयदराजा सुशील सिंह, विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल द्वारा की गयी। पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल, अपर पुलिस सदर, अनन्त चन्द्रशेखर के साथ, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सकलडीहा श्रीमती स्नेहा तिवारी, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह, प्रधानाचार्य आईटीआई रेवंसा अजय कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक अलीनगर घनश्याम शुक्ला, थानाध्यक्ष महिला थाना पूजा कौर, मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी थाना अलीनगर निरीक्षक रमेश यादव मौजूद रहे।
*



