Slide 1
Slide 1
कारोबारवाराणसी

वाराणसी : भारत में गैस संकट के बीच जनता को राहत दे रही  गेल इंडिया

उत्पल दादा / वरिष्ठ संवाददाता , वाराणसी।  पश्चिम एशिया (Middle East) में चल रहे तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान के कारण भारत में एलपीजी (LPG) और प्राकृतिक गैस का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। आयात बाधित होने से रसोई गैस की किल्लत बढ़ी है और दाम में वृद्धि हुई है। सरकार ने 5 किग्रा के छोटे सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई है और घरेलू गैस की प्राथमिकता तय की है। इन सब के बीच वाराणसी में गेल इंडिया लिमिटेड ने अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए निरंतर गैस आपूर्ति को सुचारू रूप से चलने के लिए शहर के अलग-अलग क्षेत्र में पाइप लाइन कनेक्शन जोड़ रहे हैं । इससे न सिर्फ जनता को राहत मिल रही है बल्कि शहर के कई होटल, आश्रम, मठ एवं मंदिर के रसोइयों में भोजन बनने में भी राहत मिल रही है । वही बीते दिनों सारनाथ स्थित कुष्ठ आश्रम में पीएनजी किचनसुविधा प्रारंभ किया गया । वही सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम में भी गेल इंडिया द्वारापीएनजी किचन सुविधा शुरू किया गया। इसके अलावा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण केंद्र तथा भेलूपुर क्षेत्र के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट में भी पाइपलाइन कनेक्शन चालू कराए गए हैं। गेल गैस के जनरल मैनेजर सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक लगभग 150 कमर्शियल उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन चालू किए जा चुके हैं, जिनमें होटल, रेस्टोरेंट और आश्रम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सामने घाट स्थित अपना घर आश्रम और सारनाथ के कुष्ठ आश्रम में भी हाल ही में गैस सुविधा शुरू की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं के यहां पहले से पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध है, लेकिन अभी तक चालू नहीं हुआ है, वे कंपनी द्वारा जारी बारकोड के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दो लैंडलाइन नंबर और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी उपभोक्ता अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। गेल इंडिया की इस पहल से वाराणसी में गैस संकट से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिल रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button