
अजीत पाण्डेय ,वाराणसी/मुंबई। दिनेश पटेल फिल्म्स के बैनर तले बन रही हिंदी फिल्म ‘छोटी चिड़िया’ की शूटिंग आज वाराणसी के अनामी होटल में क्लैप-ऑफ के साथ शुरू हुई। इस दौरान फिल्म के सभी मुख्य कलाकार और अन्य तकनीशियन भी मौजूद थे। फिल्म की लेखिका रीता दास ने सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि यह फिल्म एक बेहद अलग विषय पर आधारित है, जिसमें पुनर्जन्म से लेकर वर्तमान समय तक घटित होने वाली सभी घटनाओं को दर्शाने का प्रयास किया गया है। मुख्य कलाकारों में भक्ति ताम्बा, दिशान्त गुलिया, काशवी जुनेजा, हर्षित जैन, आरिशिता राज, बृजेश कुमार और नीलम नजर शामिल हैं। निर्माता दिनेश पटेल, सह-निर्माता रीता दास और निर्देशक कृष राघव हैं। लाईन प्रोड्यूसर राहुल राजपूत और विशाल राजपूत हैं। जनसंपर्क का काम सुशीलजीत साहनी, सतरंगी मीडिया और पेज1 नेटवर्क संभाल रहे हैं। निर्माता दिनेश पटेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह फिल्म नई पीढ़ी को बहुत कुछ सिखाएगी और इसे देखने के बाद उनकी सोच में बदलाव आएगा। फिल्म का आधे से अधिक हिस्सा वाराणसी और मुंबई में फिल्माया जाएगा। अधिकांश कलाकार वाराणसी से हैं, और कुछ मुंबई से। फिल्म सितंबर में सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।




