Slide 1
Slide 1
कारोबारदेवरिया

देवरिया :  गैस एजेंसियों की मनमानी के विरोध में व्यापार मंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

असगर अली/ ब्यूरो चीफ,देवरिया। जनपद में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा जनपद व तहसील क्षेत्र में घरेलू गैस एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में व्याप्त गंभीर अनियमितताओं एवं गैस एजेंसियों की मनमानी के विरोध में जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि जनपद में गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को नियमित होम डिलीवरी नहीं दी जा रही है, जिससे आम जनता को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि उपभोक्ताओं को स्वयं एजेंसी पर जाकर सिलेंडर लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जो कि शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के विपरीत है।

सबसे गंभीर विषय यह है कि बिना सिलेंडर की वास्तविक आपूर्ति किए ही ऑनलाइन पोर्टल पर “डिलीवर” दर्शा दिया जा रहा है, जो कि उपभोक्ताओं के साथ सीधा अन्याय एवं धोखाधड़ी है। इसके अतिरिक्त, लगातार ऐसी शिकायतें भी सामने आ रही हैं कि गैस एजेंसी संचालकों द्वारा सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग कर अधिक मूल्य पर बिक्री की जा रही है। यही नहीं गैस सिलेंडर में कम गैस की भी शिकायत मिल रही है। बुकिंग के दस से पंद्रह दिन बाद भी गैस उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि इन अनियमितताओं के कारण जहां एक ओर आम जनता एवं व्यापारी वर्ग को अत्यधिक परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी ओर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की छवि भी धूमिल हो रही है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जनपद में जन आक्रोश की स्थिति भी उत्पन्न होती जा रही है, जो कि प्रशासन के लिए गंभीर विषय है। ज्ञापन के माध्यम से यह भी मांग की गई कि जनपद की समस्त गैस एजेंसियों की तत्काल जांच कराई जाए फर्जी तरीके से डिलीवरी दर्शाने वाले दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए गैस सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग पर पूर्णतः रोक लगाई जाए- उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी होम डिलीवरी सुनिश्चित कराई जाए-जनपद के प्राथमिक विद्यालयों को न्यूनतम चार गैस सिलेंडर प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे मध्यान्ह भोजन योजना सुचारू रूप से संचालित हो सके।मेडिकल संस्थानों एवं अन्य सेवा संस्थाओं, जो गरीबों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराती हैं, उन्हें गैस सिलेंडर आपूर्ति में विशेष प्राथमिकता प्रदान की जा रही है । व्यापार मंडल ने प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए इस गंभीर समस्या का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे जवाहरलाल बरनवाल जिलाअध्यक्ष, योगेश सिंह जिला प्रभारी महामंत्री, पंकज बरनवाल जिला युवाअध्यक्ष, देवेंद्र कुमार बरनवाल,अविनाश पांडे,राहुल मोदनवाल जिला उपाध्यक्ष तथा तमाम व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button