Slide 1
Slide 1
चंदौली

प्रदेश के नौ साल का समय ब्यवस्थाओ, परिवर्तन व विकास का रहा – डॉ विनोद बिंद

चन्दौली । प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नौ दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत राजकीय अन्तर कॉलेज ज्ञानपुर में सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए भदोही के सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि 9 साल का यह समय ब्यवस्थाओ, परिवर्तन व विकास का रहा है । जहां प्रदेश बीमारू की श्रेणी में था वहां से निकलकर उत्तम प्रदेश की तरफ बढ़ा है । कहा कि पहले की सरकारों का उद्देश्य एक जिला एक माफिया हुआ करता था लेकिन जब से डबल इंजन की सरकार बनी है एक जिला एक प्रोडक्ट का हो गया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते 9 वर्षों में कानून व्यवस्था, सुशासन, निवेश और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था, एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक निवेश, डिजिटल सुशासन और किसान कल्याणकारी नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है ।
प्रत्येक जिलों में मेडिकल कॉलेज, बेहतर विद्युत आपूर्ति, ग्रामीण संपर्क मार्गों के निर्माण, आवास योजनाओं के तहत गरीबों को पक्के घर, हर घर जल योजना के माध्यम से पेयजल उपलब्धता तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है।
उन्होंने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भर्तियां नहीं होती थीं । उस समय सरकार की नियत साफ नहीं थी । लेकिन योगी जी की सरकार ने नौ लाख से अधिक नौकरियां दी हैं. उन्होंने कहा कि इनमें से दो लाख 19 हजार नौकरियां पुलिस विभाग में दी गई हैं जिसमे से 41000 बेटियां है जो महिला सशक्तिकरण को दर्शाता है । सरकार ने 2017 से 2023 तक 50 हजार नियुक्तिपत्र बाटे है ।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त, माफिया मुक्त और सुरक्षित माहौल का प्रदेश हो गया है । अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। कहा कि माफिया या तो जेल में रहेगा या ऊपर जाएगा ।
हर जिले में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था हुई है। कहा कि जहां पहले परिषदीय विद्यालयों पढ़ाई के बजाय गाय, गोबर, उपली व भूसा रखा जाता था आज विद्यालय चमकते हुए दिखते है व प्राथमिक विद्यालयों का आधुनिकीकरण हुआ । कहा कि 65 साल राज करने के बाद प्रदेश में 8 मेडिकल कॉलेज और 650 सीटे हुआ करती थी आज प्रदेश में 78 मेडिकल कॉलेज और 12000 सीटे हो गयी है । कहा कि इन 9 वर्षों में, यूपी को एक बीमारू राज्य से निकालकर ‘उत्तम प्रदेश बनाया । कहा कि प्रदेश में बिजली, पानी, रोड, सड़क हर क्षेत्र में परिवर्तन हुआ है । प्रदेश में कही भी 18 घंटे से कम बिजली नही आ रही है । उन्होंने कहा कि हमे दो साल प्रदेश के योगी जी के नेतृत्व में काम करने का मौका मिला था । आज देश जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है उसी गति के साथ हमारा प्रदेश भी आगे बढ़ रहा है । कहा कि हम 2027 में अच्छी सरकार चुनेंगे और डबल इंजन की सरकार रहेगी तो देश का विकास तेजी से होगा । इस मौके पर 9 साल के विकास कार्यो की पुस्तिका का भी विमोचन किया गया । इस मौके पर प्रभारी मंत्री एके शर्मा, विधायक दीनानाथ भाष्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक विपुल दुबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, रविन्द्र त्रिपाठी सहित जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button