Slide 1
Slide 1
चंदौली

बच्चे के प्राथमिक स्तर में प्रवेश लेने पर सृजनात्मक विचारों का होता है उद्भव – मनोज बजाज

“जैपुरिया पड़ाव कैंपस के किंडरगार्टन में हुआ यूकेजी के ग्रेजुएशन सेरेमनी एम्ब्रेस

जयपुरिया स्कूल में द पैसेज अहेड का भव्य आयोजन”

चन्दौली । जयपुरिया स्कूल पड़ाव शाखा में यूकेजी के बच्चों का दीक्षांत समारोह एम्ब्रेस – द पैसेज अहेड का आयोजन विद्यालय के सभागार ‘श्री संगम ’ में उल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रेजुएशन सेरेमनी के विद्यार्थियों के हौसलों को बुलंद करना उन्हें अगले पड़ाव में प्रवेश करने का अहसास करवाना तथा इस तरह के समागम से बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करना था।
नन्हें छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें कक्षा एक व दो की बच्चियों द्वारा गणेश वंदना नृत्य, कक्षा नर्सरी, एलकेजी, व यूकेजी के बच्चों द्वारा एम्ब्रेस – द पैसेज अहेड थीम पर छैयां छैयां डांस, पैरंट्स लव डांस, सिबलिंग्स डांस, सॉफ्ट टॉय लव डांस की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।
पदाधिकारी वृन्द ने प्री प्राइमरी विंग को छोड़ प्राइमरी विंग में प्रवेश कर रहे यूकेजी के विद्यार्थियों को कन्वोकेशन ड्रेस में सर्टिफिकेट, बाय – बाय कार्ड व टोकन ऑफ़ लव देकर सम्मानित किया और बच्चों की सामूहिक फोटोग्राफी भी की गई। नन्हें ग्रेजुएट्स ने अपने बाल विहार के तीन वर्षों का अनुभव अपनी-अपनी कक्षाध्यापिकाओं सहित कविताओं, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी के रूप में साझा किया और सभी का मन मोह कर भावुक कर दिया। कार्यक्रम की निरंतरता में यूकेजी के प्रतिभाशाली बच्चों को विशिष्ट श्रेणी पुरस्कार, एवं सर्वोच्च अटेंडेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया गया साथ ही सहयोगी व समर्पित अभिभावकों को टॉर्च बियरिंग पेरेंट्स के रूप में सम्मानित किया गया। माता पिता अपने बच्चों को कन्वोकेशन ड्रेस ने देखकर फूले नहीं समा रहे थे। कक्षा 1 से 5 के चयनित बच्चों को अरडेंट रीडर अवार्ड द्वारा भी सम्मानित किया गया।
प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपने आशीर्वचनों में कहा कि बच्चे के प्राथमिक स्तर में प्रवेश लेने पर उनमें नवीन, श्रेष्ठ, सृजनात्मक विचारों का उद्भव होता है। उनके विचारों को सही दिशा देने के लिए शिक्षकों की अनुपम भूमिका रहती है। बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए महत्वपूर्ण आवश्यक कौशल का विकास कर शिक्षक उन्हें जीवन पथ की ओर सरलतापूर्वक अग्रसर होना सिखाते हैं। बच्चों के व्यक्तित्व का चहुँमुखी विकास करने में अभिभावकों तथा शिक्षकों को अपना अमूल्य योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।
अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने अपने संभाषण में कहा कि, आज प्री प्राइमरी के बच्चे औपचारिक शिक्षा की एक महत्वपूर्ण नींव पूरी कर चुके हैं। जैसे-जैसे ये आगे बढ़ेंगे नई कहानियों और नई चुनौतियों के बीच अपनी मुस्कान के साथ नए अनुभवों को सीखते रहेंगे। उन्होंने अभिभावकों के विश्वास का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी साझेदारी के बिना इन नन्ही कलियों का खिलना संभव नहीं था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बिनोद कुमार दास ने संचालन सिमृत कौर व दो नन्ही प्रतिभाओं अलिशबा मेराज़ व जिनिशा श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जूनियर विंग की संयोजिका शाजिया बदर ने किया। गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में मिस सुमना चक्रवर्ती, निर्देशिका – टाइनी फीट स्कूल महमूरगंज एवं मिस चारु गुप्ता, प्राचार्या–यूरो किड्स रामनगर सुशोभित रहीं।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज ,प्रबंध निदेशक मनोज बजाज, कार्यकारी निदेशक श्यामसुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज, निर्देशिका पूजा बजाज, बोर्ड मेंबर आशीष सक्सेना,प्रधानाचार्य बिनोद कुमार दास, संयोजिका शाजिया बदर, सहित शिक्षिकाओं , अभिभावकों एवं बच्चों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button