खेल न केवल प्रतिभाओं को निखारने का मंच है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का भी प्रतीक- रीना बिंद

आजाद सपोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित फ्री शील्ड अंतर जनपदीय एक दिवसीय महिला बालीबाल प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन
चन्दौली । खेल प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच है, बल्कि यह महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का भी प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं, और खेल के माध्यम से वे अपने सपनों को साकार करने के साथ-साथ समाज को भी नई दिशा दे रही हैं। उक्त बातें तुलापुर अनंतपुर में आजाद सपोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित फ्री शील्ड जिला स्तरीय एक दिवसीय महिला बालीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेविका रीना बिंद ने कही । उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रमुख समाजसेविका रीना बिंद ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।
यह प्रतियोगिता नारी शक्ति, खेल भावना और प्रतिभा के प्रदर्शन का एक महत्वपूर्ण मंच बन रही है, जो खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान देगी।
प्रतियोगिता में कुल 14 अंतर्जनपदीय टीमो ने भाग लिया । जिसमे से 10 ऐसे खिलाड़ी है जो नेशनल स्तर तक खेल चुकी है । प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही मैदान में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने को मिला। विभिन्न जगहों से आई टीमों ने अपनी तैयारी और कौशल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। त्रिलोकी बिंद ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए ग्राउंड 1947 में ही बनकर तैयार हुआ तब से आज तक लगातार मैच होते रहे । इस ग्राउंड से कई ऐसे खिलाड़ी है जो नेशनल स्तर तक खेलकर कई क्षेत्रो में अपना योगदान दे रहे है । आज ऐतिहासिक पल है कि यहां पहली बार महिलाओं के लिए अंतर्जनपदीय बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस अवसर पर त्रिलोकी बिंद, दुबई क्रिकेट कौंसिल के अंपायर बिपिन सिंह, भोलानाथ यादव, संतोष शुक्ला, प्रतानारायन तिवारी, रामलखन सिंह, प्रदीप शुक्ल, अशोक शुक्ला, पंचम राम यादव, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।



