
घोसी (मऊ)।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिवस घोसी विधानसभा क्षेत्र के श्री लक्ष्मीशंकर इंटरमीडिएट कॉलेज प्रांगण में केक काटकर समारोहपूर्वक जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के अध्यक्ष श्री राजमंगल यादव के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा
आपका सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन, संघर्ष और समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। आपके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। ईश्वर से खड़गे जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की भी कामना की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभु भारद्वाज, सूर्यनाथ यादव, शुभलाल प्रजापति, जयप्रकाश चौरसिया, हंसराज यादव, सरोज पांडेय, प्रतिमा यादव, रंजू, रोशनी यादव, ऊषा विश्वकर्मा, हरिप्रिया मौर्य, राधेश्याम, सुनील यादव, राजेश यादव, सुरेन्द्र यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।




