नीमा चकिया का होली मिलन समारोह संपन्न

चन्दौली । नीमा चकिया की सोमवार को होटल स्प्रिंग स्काई में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह होली के रंगों और आत्मीयता से सराबोर रहा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएँ दीं और आपसी सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक गीतों की भी सुंदर प्रस्तुति हुई, जिन पर उपस्थित लोग उत्साह के साथ झूमते नजर आए। पूरे आयोजन में उल्लास, रंग और अपनत्व का अद्भुत समन्वय दिखाई दिया।
इस अवसर पर नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओ. पी. सिंह, डॉ. ए. के. सिंह, डॉ. सी बी सिंह, डॉ एस. के शर्मा,डॉ. मनोज सिंह, डॉ. भरत जायसवाल, डॉ बी. लाल सहित अनेक चिकित्सक, पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर होली के इस रंगारंग आयोजन को यादगार बना दिया।
इस प्रकार यह होली मिलन समारोह आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का सुंदर प्रतीक बनकर संपन्न हुआ।



