Slide 1
Slide 1
चंदौली

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद दो तस्कर गिरप्तार

बरामद 710 पेटी अवैध शराब की कीमत लगभग 1.20 करोड़ आंकी गयी

चंदौली । सैयदराजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एनएच-19 हाईवे पर एक ट्रक से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया । पुलिस ने पुट्टी की बोरियों के पीछे छिपाकर ले जाई जा रही 710 पेटी शराब (कुल 6325.92 लीटर) बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना पर सैयदराजा पुलिस, स्वाट टीम की संयुक्त करवाई में एन एच 19 हाइवे पर चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया । पुलिस के अनुसार अवैध शराब की यह खेप नोएडा से बिहार ले जाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर सैयदराजा थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ने एनएच-19 स्थित बरठी कमरौर पेट्रोल पंप के पास चेकिंग के दौरान ट्रक संख्या NL01AF3253 को रोका। प्राथमिक जांच में ट्रक में पुट्टी की बोरियां मिलीं, लेकिन गहन तलाशी लेने पर उनके पीछे छिपाकर रखी गई 710 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई । पुलिस ने मौके से ट्रक चालक अली बक्श (27) पुत्र मुन्ना साव, निवासी सहारा थाना तलझारी जिला दुमका (झारखंड) को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा ट्रक के साथ चल रही महिंद्रा बोलेरो (UP13BD0011) से लोकेशन देने वाले मुरताज अंसारी (40) पुत्र कमरुद्दीन मियां, निवासी चित्रपोका थाना मोहनपुर जिला देवघर (झारखंड) को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सैयदराजा में मु.अ.सं/). 79/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं व आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रक व बोलेरो वाहन, तीन मोबाइल फोन तथा विभिन्न ब्रांड की 710 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी कुल मात्रा 6325.92 लीटर बताई गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button