Slide 1
Slide 1
एजुकेशनवाराणसी

वाराणसी : गुलाबी वसंत, चैत्र के आगमन का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “स्त्री शक्ति फोर्टनाइट” एवं “गुलाबी वसंत” का आयोजन*

अजीत पाण्डेय /वाराणसी। वसंत महिला महाविद्यालय (कृष्णमूर्ति फाउंडेशन इंडिया, राजघाट, वाराणसी) के महिला विकास प्रकोष्ठ व क्रिएटिव क्लब के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “विमन इन डिजिटल एज: राइट्स, रिस्पॉन्सिबिलिटीज एंड एम्पावरमेंट” विषय पर स्त्री शक्ति फोर्टनाइट” एवं “गुलाबी वसंत” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और संगीत विभाग के द्वारा वसंत गीत की प्रस्तुति के साथ की गई। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अलका सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण की महत्ता पर वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रकाश डाला एवं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि पद्मश्री प्रो मंगला कपूर, महिला महाविद्यालय, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय स्तरीय बॉडीबिल्डिंग व वेटलिफ्टिंग चैंपियन श्रीमती रूबी सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम में

प्रो मंगला कपूर और श्रीमती रुबी सिंह पर आधारित दो वृत्तचित्र भी प्रस्तुत की गई। महिला विकास प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो प्रीति सिंह ने पंद्रह दिवसीय “स्त्री शक्ति फोर्टनाइट” के अंतर्गत हुए महाविद्यालय के 10 क्लब्स द्वारा सयुक्त रूप से आयोजित सभी कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें मनःशक्ति क्लब, मैत्रेयी फोरम, फ़ोटोग्राफी क्लब, अर्थवाद क्लब, क्वेस्ट ऑफ पास्ट क्लब, पिटारा क्लब, फ्रेनिक्स क्लब, एनवायरनमेंट क्लब, क्रिएटिव एवं वागविचि क्लब के योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महिला विकास प्रकोष्ठ की ई – मैग्जीन वामा के पांचवे अंक का प्रकाशन किया गया जिसका विस्तृत विवरण महिला विकास प्रकोष्ठ की सह- समन्वयक डॉ योगिता बेरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम “गुलाबी वसंत” का भव्य आयोजन क्रिएटिव क्लब एवं संगीत विभाग द्वारा किया गया जिसमे प्रो संजय वर्मा जी के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा संगीत एवम् विभिन्न नृत्य प्रस्तुति दी गई। “गुलाबी वसंत” कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री हनुमान प्रसाद, डॉ अमनदीप कौर, डॉ जया शाही, डॉ अमृत मिश्रा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ अमृत मिश्रा जी द्वारा काशी की प्रसिद्ध मशाने की होली और शिवावतार की पर विशेष के नृत्य प्रस्तुति भी दी गई। इस कार्यक्रम में महिला विकास प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ रचना पांडेय, डॉ संदीप पांडेय, महाविद्यालय के सभी शिक्षक प्रो. परवीन सुल्ताना, प्रो सीमा श्रीवास्तव, प्रो आम्रपाली, प्रो विभा जोशी, , प्रो. अंजना सिंह, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. अंजना प्रो. सौरभ,डॉ. पुनीता पाठक, डॉ. मनीषा मिश्र, डॉ. श्वेता, डॉ. संवेदना सिंह,डॉ. किरन तिवारी , डॉ. ऋचा मिश्रा आदि एवं छात्राएँ उपस्थित रहे, अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button