Slide 1
Slide 1
Blog

लोगो ने अपने स्वार्थ , सम्मान व राजनीति के लिए हमारे समुदाय को शिक्षा से दूर कर दिया-डॉ विनोद बिंद

कानपुर । महर्षि कश्यप महाराजा गुहराज निषाद जी की जयंती समारोह का आयोजन एकलव्य जनकल्याण महासभा कानपुर नगर उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में निषाद पार्क गंगा बैराज नबाबगंज कानपुर में आयोजित किया गया । सभी ने महर्षि कश्यप एवंग महाराजा निषाद राज जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ व भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद रहे ।


जयंती सभा मे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि गुहराज निषाद को पूरा विश्व भगवान श्रीराम के सखा के रूप में जनता है और उन्होंने वनवास के दौरान भगवान राम की बहुत सहायता की क्योकि निषाद राज व भगवान राम ने एक ही गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त की थी । उन्होंने कहा कि जब श्रीराम जी को अयोध्या से निष्काषित कर दिए गए थे तो गुहराज निषाद ने अपना सारा राजपाठ भगवान श्रीराम के चरणों मे अर्पित कर दिया था । निषाद समाज मे जन्मे गुहराज जी ने राम सीता व लक्ष्मण का अतिथि सत्कार करके पूरे समाज को गौरान्वित किया । उन्होंने कहा कि हमारे समुदाय को उनके विचारों की जानने की जरूरत है । लोगो ने अपने स्वार्थ , सम्मान व राजनीति के लिए हमारे समुदाय को शिक्षा से दूर कर दिया । हमारे पूर्वजो का गौरवशाली इतिहास रहा है । हमारे पूर्वज विद्वान दयालु व दुसरो के बारे में सोचते थे । उन्होंने कहा कि कुछ तो हमलोगों की परिस्थितियां रही होगी जो आज निचले पायदान पर आ गए और हमारा समुदाय मछली पालन गाय चराने वाले तक सीमित हो गया । उन्होंने कहा कि जो समुदाय अपना इतिहास नही जानता वह कभी शासक नही हो सकता ।


डॉ बिंद ने युवाओं से कहा कि खुद को परखे और जीवन मे अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे पूरा करने का प्रयास करे । सभी लोग अपने धर्म संस्कृति व समाज को पहचाने और उसके प्रति निष्ठावान रहे । महर्षि कश्यप के विचारों व आदर्शो को अपने जीवन मे ढालने की प्रेरणा दी साथ ही कहा कि कश्यप समाज के सभी भाई बहन संगठित होकर एक दूसरे का मदद करे ।
डॉ बिंद ने समाज के लोगों से महाराजा गुहराज जी के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि महाराजा निषादराज की पूजा और उनके धाम के दर्शन से व्यक्ति की दशा और दिशा दोनों सुधर जाती है। सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि हमारे समुदाय को शिक्षित होना जरूरी है ।
पूर्व की भाँति इस वर्ष भी 40 फिटी हनुमान मन्दिर बिठूर से भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा का शुभारम्भ प्रातः 10 बजे बिठूर के महान सन्त स्वामी अदूतानन्द ने हरी झण्डी दिखा कर किया।
शोभा यात्रा का मुख्य उद्देश्य गाँव-गाँव भ्रमण कर शिक्षा का प्रचार बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं, जल बचाओ जीवन बचाओं, नशा व जुआ मुक्त समाज का निर्माण प्रमुख रूप से रहे। शोभा यात्रा बिठूर से आरम्भ होकर रमेलनगर, बांकरगंज हिन्गूपुर, ईश्वरीगंज, हृदयपुर, सिंहपुर, प्रतापपुर, हिन्दूपुर, ख्योराकटरी, धनऊपुरवा, चिड़ियाघर चौराहा, ज्योरा होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुँची।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button