Slide 1
Slide 1
धर्मवाराणसी

वाराणसी से सजेगी आस्था की डोली

रंगभरी एकादशी पर माता गौरा के गौना की हल्दी लेकर निकलेगा महंत परिवार

अजीत पांडेय/वाराणसी। धर्म,आस्था और लोकपरंपराओं की नगरी वाराणसी एक बार फिर रंगभरी एकादशी के पावन अवसर पर भक्ति के रंग में सराबोर होने जा रही है। काशी की प्राचीन और जीवंत परंपरा माता गौरा के गौना उत्सव को भव्य रूप देने के लिए इस वर्ष भी दुर्गा मंदिर का महंत परिवार विशेष सहभागिता निभाएगा। मंगलवार, 24 फरवरी को नवदुर्गा एवं नौगौरी आव्हान मंत्रों से विधिवत पूजित हल्दी लेकर महंत परिवार टेढ़ीनीम स्थित महंत आवास के लिए प्रस्थान करेगा। यह शोभायात्रा श्रद्धा,परंपरा और सांस्कृतिक वैभव का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगी। परंपरा और श्रद्धा का अनूठा संगम काशी की मान्यता के अनुसार रंगभरी एकादशी से पूर्व माता गौरा की चल प्रतिमा पर हल्दी चढ़ाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसी कड़ी में महंत कौशलपति द्विवेदी के नेतृत्व में धार्मिक शोभायात्रा टेढ़ीनीम स्थित विश्वनाथ मंदिर,टेढ़ीनीम एवं महंत आवास पहुंचेगी,जहां माता गौरा की हल्दी की पारंपरिक रस्म विधि-विधान से संपन्न की जाएगी।शिवांजली के संयोजक संजीव रत्न मिश्र एवं महंत परिवार के मध्य टेढ़ीनीम महंत आवास में आयोजित वार्ता के दौरान इस प्राचीन लोक परंपरा की महत्ता और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई।काशी की सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उत्सव महंत कौशलपति द्विवेदी ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं,बल्कि काशी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोकआस्था का जीवंत उदाहरण है। यह उत्सव पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को संजोने और समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है।पत्रकार वार्ता के दौरान कृष्णा द्विवेदी,आनंद गोपाल द्विवेदी,राजनाथ दुबे,विश्वनाथ दुबे,विकास दुबे,संजय दुबे,अश्विनी शुक्ला,अभिषेक दुबे,विजय सिंह,पशुपति नाथ दुबे, बेचन त्रिपाठी,सोनू झा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।रंगभरी एकादशी के इस विशेष आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। काशी एक बार फिर भक्ति,परंपरा और उल्लास के रंग में रंगने को तैयार है।महंत परिवार ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में सम्मिलित होकर इस दिव्य आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button