गाजीपुर
गाजीपुर : RSS के देवकली खंड संचालक गुरु चरण विश्वकर्मा का निधन

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवकली के खंड संचालक गुरु चरण विश्वकर्मा उम्र 58 वर्ष पुत्र स्व कुमार राम की आज रविवार कि सायंकाल में नन्दगंज बाजार मे काम करते हुए अचानक छत से गिरने से निधन हो गया। नंदगंंज थाना क्षेत्र के नैसारे गांंव के रहने वाले थे। अपने भाईयों मे तीसरे स्थान पर गुरुचरण विश्वकर्मा की पत्नी शीला देवी के आलावा छ: पुत्रियां एवं 9 वर्ष व 12 वर्ष के दो अबोध पुत्र है। जिसमें मात्र दो पुत्रियों की शादी हुई है। मिलनसार व व्यवहारिक गुरु चरण समाज सेवा के क्षेत्र में भी लगातार काम करते रहे थे। इनके बड़े भाई का विगत जुलाई माह मे निधन हुआ था। परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों में इस आकस्मिक निधन पर शोक व्याप्त है। निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय व जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने दु:ख व्यक्त किया है।




