Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : संपूर्ण समाधान दिवस में सातों तहसीलों में 257 प्रार्थना पत्र में मौके पर 41 का निस्तारण

जमानिया में 42 प्रार्थना पत्र में 5 का निस्तारण

गाजीपुर। जमानियां तहसील परिसर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस में 42 प्रार्थना पत्रों में मात्र 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। सातों तहसीलों में कुल 257 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 41 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को समाधान दिवस किया जाता है। जिसके क्रम में माह के तृतीय शनिवार को जमानियां तहसील परिसर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पहुंचे फरियादियों ने प्रार्थना पत्र दिया। इस दौरान राजस्व विभाग से 24, पुलिस विभाग से तीन, विकास विभाग से 5, विद्युत विभाग से दो, आपूर्ति से दो, चकबंदी से एक, प्रोबेशन से एक, ट्रांसमिशन से एक, जल निगम से एक, सिंचाई विभाग से एक तथा प्रदूषण से संबंधित एक मामले सहित कुल 42 प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें से मात्र पांच प्रार्थना पत्रों का ही निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी तरीके से निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 02 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 21 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 /प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें चार का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 57 प्रार्थना मिले। जिसमें मौके पर 09 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से मौके पर तीन का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 49 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर, सीडीओ संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, बीडीओ अरविंद यादव, अधिशाषी अभियंता विनय कटारिया आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button