

गाज़ीपुर। नगर स्थित स्वामी सहजानन्द महाविद्यालय में शनिवार को वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 92- एनसीसी इकाई द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने भाषण देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को उमंग और उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम में कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय उत्तरदायित्व के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया।डॉ.विशाल सिंह ने वन्देमातरम् के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य और वर्तमान में उसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। पौधरोपण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के समय पी आईएम.आई.हक़ की विशेष उपस्थिति रही।महाविद्यालय परिवार से डॉ. रामधारी राम, प्रो. के.एन. चतुर्वेदी, संजय राय, कुशलपाल यादव, डॉ. देवप्रकाश राय सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। आयोजन के संरक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी.के. राय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एएनओ प्रो. विलोक सिंह ने की तथा संचालन और नेतृत्व एनसीसी के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश पांडेय ने किया।




