Slide 1
Slide 1
फतेहपुर

फतेहपुर : महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब,

पंचमुखी महादेव मंदिर मेले में दिखी शिव भक्ति की अनुपम छटा

वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद खान ने उपस्थिति दर्ज कर सत्यम, शिवम और सुंदरम की व्याख्या 

फतेहपुर। ऐरायां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत इजूरा खुर्द स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर चौथा वार्षिक मेला श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य रूप से आयोजित हुआ। “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया और दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मेले की अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं पत्रकार ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह ने की। मुख्य अतिथि साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के लीगल सेल चेयरमैन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद खान रहे। उनके साथ संगठन के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान, प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शहंशाह आब्दी, प्रदेश उपाध्यक्ष ज़र्रेयाब खान, जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह सहित कई वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जावेद खान ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान शिव “सत्यम, शिवम, सुंदरम” के प्रतीक हैं और शिव भक्ति मानव को सत्य, करुणा और सामाजिक एकता का मार्ग दिखाती है। राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान ने महाशिवरात्रि को आत्मचिंतन और आत्मशुद्धि का पर्व बताया, जबकि ज़र्रेयाब खान ने शेरो-शायरी के माध्यम से गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में जनपद भर से आए पत्रकारों को फूल-मालाएं और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जावेद खान को माला, शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया, वहीं शीबू खान को विशेष रूप से शील्ड देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार 18 अक्टूबर 2022 को गांव के एक खेत से भगवान शिव की प्रतिमा प्रकट हुई थी, जिसके बाद इस स्थान को शिवधाम के रूप में पहचान मिली और पंचमुखी महादेव मंदिर का निर्माण हुआ। मेले में दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। अंत में मेला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेला आस्था, संस्कृति और भाईचारे का प्रतीक है।इस दौरान पत्रकारों ने शिवशरण बंधु, इसरार अहमद मुमताज, पारुल सिंह, सैय्यद शारिब क़मर अज़मी, धीर सिंह यादव, मेराज अहमद, करम मोहम्मद, पंकज सक्सेना, राजेश कुमार यादव, रमेश, प्रदीप कुमार, गुलाब सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, नाजिया शेख, विमलेश मौर्या, अभय पांडेय, तस्लीम, महेश चौधरी, अजय भारती, संदीप कुमार निर्मल, मुहाफिज आब्दी, रामू यादव, किसान यूनियन टिकैत गुट के ऐरायां ब्लॉक उपाध्यक्ष उग्रसेन सिंह, प्रधान पति एवं प्रतिनिधि मनोज कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल रहे जिनका भी सम्मान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button