
हिमांशु दुबे
हल्दी (बलिया)।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसुधर पाह, बेलहरी में शनिवार को दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए धूमधाम भरा विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन नौवीं कक्षा के छात्रों ने किया,जिसमें वरिष्ठ छात्रों का हार्दिक स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य शीला यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ईमानदारी और आत्म विश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने विदाई समारोह में भाग लेने वाले सभी छात्रों को बड़े सपने देखने और विद्यालय के मूल्यों को बनाए रखते हुए उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा शिक्षकों के भावपूर्ण भाषणों ने विद्यार्थियों को स्कूली यादों,मित्रता और साझा अनुभवों को याद दिलाई। कार्यक्रम का एक खास आकर्षण मनमोहक नृत्य प्रदर्शन रहा,जिसमें कक्षा नौवीं के छात्रों ने ऊर्जावान, सुव्यवस्थित और रचनात्मक नृत्यों से विदाई समारोह में रंग और उमंग भर दी। जिसमें डॉ. शैल रचना पाण्डेय, अर्पिता त्यागी,तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय पिंडारी के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहें।




