Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर: नाटक प्रतियोगिता में विजेताओं को कालेज में मिला  सम्मान

गाजीपुर।जिला स्तरीय नाटक प्रतियोगिता में गोविंद इंटर कालेज सादात को तृतीय स्थान मिला।यह प्रतियोगिता लूर्द्स कान्वेंट इंटर कालेज परिसर मे आयोजित की गयी थी। जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों/संस्थाओं ने भाग लिया।नाटक में समाजिक मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिसकी सभी ने सराहना की।जिसमे मुख्य पात्र सुनैना राजभर,क्षुति कुमारी,पायल,ज्योति,गरिमा,शगुन,रागिनी के दमदार,अभिनय से लोग भाव विभोर हो गए।इस उपलब्धि पर गोबिंद इंटर कालेज संस्था प्रधानाचार्य महिपाल सिंह ने समस्त टीम को बधाई दी। कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत व टीम भावना का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे छात्रों ने अपने स्कूल की पहचान जिले में बनाई।प्रतियोगिता मे शामिल छात्राओ को प्रार्थना सभा मे सम्मानित किया।इस अवसर पर अहेतेशम अंसारी, खुशबू प्रतिमा सिंह,वर्षा मौर्या, सतीश कुमार , रवि रंजन, विनोद राय,डा कमलेश आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button