Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:युवक का घर में फंदे से लटका मिला शव

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना में विस्टारा गांव में 41 वर्षीय विजयी प्रसाद निषाद ने फंदे से लटककर जान दे दी। युवक शराब के शराब आए दिन पी कर आता था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था।बीती रात विजयी ने फिर से शराब पीकर घर पहुंचकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और गाली-गलौज शुरू कर दी। तंग आकर पत्नी घर छोड़कर पास के मंदिर में रात गुजारने चली गई। परिजनों ने सोचा कि सुबह नशा उतरने पर वह घर लौट आएंगे। लेकिन सुबह जब परिवार वाले घर पहुंचे तो विजयी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। विजयी प्रसाद निषाद मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button