Slide 1
Slide 1
कवि सम्मेलनबिहारवैशाली

पटना : महुआ में लगेगा साहित्य का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ, देश–विदेश से आएंगे कवि

पटना। वैशाली जिले के महुआ में 01 फरवरी की संध्या साहित्य प्रेमियों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर लेकर आ रही है। जवाहर चौक स्थित एक भवन में अंतरराष्ट्रीय काव्य सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। जहां देश–विदेश से आए कवि और कवयित्रियां अपनी सशक्त रचनाओं से काव्यरस की अविरल धारा प्रवाहित करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि प्रीतम कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य हिन्दी साहित्य को वैश्विक मंच पर और अधिक सशक्त रूप में प्रस्तुत करना है। साहित्य के क्षेत्र में अनेक कीर्तिमान स्थापित कर चुके कवि प्रीतम कुमार झा के मार्गदर्शन में यह सम्मेलन महुआ को साहित्यिक मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाएगा।‌ उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय स्वरूप का है, जिसमें विदेशों से भी प्रतिष्ठित हिन्दी कवियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इसी क्रम में साउथ अफ्रीका से वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश प्रसाद सिन्हा विशेष रूप से महुआ पधार रहे हैं, जो इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय गरिमा प्रदान करेंगे। सम्मेलन में मुस्कान केसरी, शाहजहांपुर के विजय तन्हा, देवरिया से रीना मिश्रा एवं रवि रंजन मिश्रा, लखनऊ के अमित श्रीवास्तव, बाराबंकी के संजय शर्मा एवं सुधा सिंह, आजमगढ़ के राजकुमार आशीर्वाद तथा वैशाली की रेणु शर्मा  राध्या प्रमुख नाम हैं। इसके अतरिक्त अन्य कई नामचीन हस्तीयां कि आगमन की सूचना भी हैं।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं और महुआ की धरती पर होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय काव्य सम्मेलन साहित्य प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय संध्या साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button