Slide 1
Slide 1
बिहारराजनीतिरोहतास

रोहतास:सीपीआई का जिला सचिवमंडल की विस्तारीत बैठक हुई सम्पन्न

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट-

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई ) रोहतास जिला सचिवमंडल की विस्तारीत बैठक अंचल सचिवो के साथ पेंशनर हांल सासाराम में का0 श्री राम राय की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें सब से पहले पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव का0 एस सुधाकर रेड्डी झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन सहित जिले वरिष्ठ साथी का0 राजेन्द्र चंद्रवंशी का0 राजमोहन सिंह के प्रति 02 मिनट मौन रख श्रद्धांजलि सुमन अर्पित की गई
उसके बाद जिला सचिव का0 रघुनाथ सिंह के द्वारा 01 सितंबर 2025 को इंडिया गठबंधन द्वारा पटना के गांधी  मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ नारे के साथ मतदाता अधिकार रैली को सफल बनाने के लिए प्रस्ताव पेश किया गया जिसमें साथियों के द्वारा कुछ संशोधन के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सभी अंचल सचिव तत्काल अपने अंचलो की बैठक कर शखाओ की बैठक एवं शखाओ में नुक्कड़ सभा कर जिला ने जो अंचलो का कोटा निर्धारित किया है उसके अनुसार झंडा,डंडा और अपने अंचल के बैनर के साथ पुरे मजबुती के साथ चलने की गारंटी करेंगे और सभी अंचल सचिव अपने – अपने अंचल के साथियों का नेतृत्व खुद करेंगे ताकि किसी भी साथियों की कोई परेशानी न हो बैठक में जिला सह सचिव का0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, श्री राम राय,भीम सिंह, महेंद्र प्रसाद गुप्ता ,सुनिल कुमार सिंह, रूपेश श्रीवास्तव कलामुदीन, प्रविन प्रभाकर भारती, शाहबाज खान, भोला सिंह,श्रीकांत सिंह,यामीन अहमद,शफिक खान सहित अन्य लोगों ने अपने विचार प्रकट किए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button