कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे- बाबूलाल

पिछड़े और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष और सामाजिक न्याय के सशक्त नेतृत्व हम सभी का हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा- शमीम सिद्दकी
चन्दौली । समाजवादी पार्टी कार्यालय मुगलसराय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नियमताबाद के ब्लॉक प्रमुखपति बाबूलाल यादव ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के पुरोधा थे उन्होंने एक गरीब परिवार में जन्म लेकर स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजादी के बाद भी वह संघर्ष करते रहे । उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक न्याय का खाका तैयार कर उसे लागू किया उन्होंने पिछड़े और वंचित समाज को सहित समाज में जो ऊंची जाति के दबे कूचे थे उन के उत्थान के लिए आरक्षण व्यवस्था की मांग किया था ऐसे महापुरुष की जन्मदिवस के अवसर पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन । वही सपा के वरिष्ठ नेता जिला पंचायत प्रतिनिधि शमीम सिद्दकी ने कहा पिछड़े और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनका सशक्त नेतृत्व और योगदान हम सभी का हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा। कहा कि बिहार की राजनीति में जननायक कर्पूरी ठाकुर ऐसा नाम है, जिनकी पहचान सत्ता, पद या वैभव से नहीं, बल्कि सादगी, संघर्ष और समाजवाद से बनी है । यही वजह है कि आज भी जब कोई राजनीतिक दल बिहार में अपनी चुनावी यात्रा की शुरुआत करता है तो कर्पूरी ठाकुर के नाम का स्मरण जरूर करता है । कार्यक्रम में शमीम सिद्दीकी, प्रेमनाथ तिवारी , बबलू यादव संजय , मुरसलीन अंसारी, राजू , बिहारी, रिंकू खान , शाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।




