प्रतापगढ़ : सामाजिक समरसता के बिना भेदभाव नहीं मिटाया जा सकता-आलोक पाण्डेय

विकास जायसवाल
प्रतापगढ़। विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम के गनईडीह स्थित परशुराम चौराहे पर मकर संक्रांति उत्सव के साथ समरसता भोज का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ, इस दौरान क्षेत्र के करीब 500 गरीबों को कंबल भी वितरित किया गया।उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं भाजपा नेता आलोक पांडे ने कहा कि गांव में आज भी लोगों में सामाजिक समस्या की कमी है, इसके चलते अमीर गरीब की खाई नजर आती है, इसी को खत्म करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके माध्यम से समाज में सामाजिक समरसता लाया जा सके, यह तभी संभव होगा जब गरीब वर्ग के लोगों के साथ न्याय होगा ।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के करीब 500 गरीब वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ते हुए कम्बल वितरित किया तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास किया।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी के. के. शर्मा ने किया, जिसमें कर्नल जयराम सिंह, पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह, पूर्व प्रधान रिंकू सिंह, धर्मेंद्र पांडे, अजय पांडे, नान्हू माली, मुन्ना पांडे, डॉ दिनेश मौर्य, राधे कृष्णा पांडे, श्यामू शर्मा, इंद्रपाल,एस के पाल, इमरान रजक, अलगू गुप्ता, सुनील सरोज आदि मौजूद रहे । इसके पश्चात समरस्ता भोज का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़कर भाग लिया ।




