Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर:ग्रामीण पत्रकारों की समस्याओं को लेकर ग्रापए ने केंद्रीय मंत्री को दी सात सूत्रीय ज्ञापन

तारा त्रिपाठी
मीरजापुर। ग्रामीण पत्रकारों की दयनीय स्थिति और चुनौतियों को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल को सौंपा। जिलाध्यक्ष अजय ओझा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकार सुरक्षा कानून, स्थायी समितियों में प्रतिनिधित्व, आयुष्मान योजना से जोड़ने, निःशुल्क बस यात्रा, मान्यता प्रक्रिया सरलीकरण, लखनऊ में कार्यालय भवन तथा ग्रामीण पत्रकार आयोग के गठन जैसी प्रमुख मांगें रखीं। इसके साथ ही विवाद मामलों में एफआईआर से पूर्व जांच अनिवार्य करने की मांग भी की गई। केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं को उचित स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विभूति भूषण सिंह, देव प्रकाश मिश्रा, संतोष पांडेय, दयाशंकर वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button