Slide 1
Slide 1
Blog

हमारे पूर्व छात्र हमारी सबसे बड़ी पूंजी और ब्रांड एंबेसडर – मनोज बजाज

पुरानी यादों और नए संकल्पों के साथ संपन्न हुआ‘एल्मुनाइ मीट 2026

चन्दौली । सेठ एम.आर. जैपुरिया स्कूल्स, पड़ाव कैंपस के प्रांगण में पूर्व छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विभिन्न बैचों के सैकड़ों पूर्व छात्रों ने शिरकत की और अपने पुराने सुनहरे दिनों को याद किया। वर्तमान छात्रों ने स्वागत समूह नृत्य की विहंगम प्रस्तुति के साथ भूतपूर्व छात्रों का स्वागत किया गया । इसी क्रम में स्वागत गीत और सांस्कृतिक नृत्य एवं बैण्ड परफार्मेंस की मनोरम प्रस्तुति देकर बच्चों ने दर्शक दीर्घा को मंत्र मुग्ध कर दिया । इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने स्टैक अटैक, टैप बलून, म्यूज़िकल चेयर आदि कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पुरानी यादों को ताज़ा किया | तत्पश्चात ‘वॉक डाउन द मेमोरी लेन’ सत्र के दौरान पूर्व छात्रों ने अपनी पुरानी कक्षाओं, खेल के मैदान और शिक्षकों के साथ बिताए पलों को साझा किया। कई छात्र वर्षों बाद अपने सहपाठियों से मिलकर भावुक हो उठे।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने उन पूर्व छात्रों को सम्मानित किया, जो आज चिकित्सा, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक सेवाओं और उद्यमिता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अगसर हैं और समाज को नई दिशा देकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के आकांक्षी हैं |
इस अवसर पर ‘एल्मुनाइ मेंटरशिप सदस्यों के नाम की घोषणा की गई ।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज बजाज ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे पूर्व छात्र हमारी सबसे बड़ी पूंजी और ब्रांड एंबेसडर हैं। आज उन्हें वापस कैंपस में देखकर गर्व की अनुभूति हो रही है। यह मिलन न केवल पुरानी यादों को ताजा करने का मंच है, बल्कि हमारे वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।


इसी क्रम में भूतपूर्व बच्चों ने भी अपना अनुभव विद्यालय के साथ साझा किया और अपनी प्रगति हेतु विद्यालय का आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर मिडिया समूह के बच्चों द्वारा भूतपूर्व बच्चों का साक्षात्कार लिया गया एवं शोर्ट विडीयो भी बनाये गए |
कार्यक्रम के अंत में एक म्यूजिकल ईवनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व छात्रों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। अंत में सामूहिक प्रीतिभोज के साथ इस यादगार दिन का समापन हुआ। सभी पूर्व छात्रों ने अगले वर्ष फिर से मिलने के वादे के साथ विदाई ली।


इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज,प्रबंध निदेशक मनोज बजाज , निदेशक श्यामसुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज निदेशिका पूजा बजाज प्रबन्धन सदस्य आशीष सक्सेना , प्रधानाचार्य बिनोद दास , समस्त शिक्षक गण,भूतपूर्व छात्र एवं वर्तमान छात्रों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही | धन्यवाद ज्ञापन एवं कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं की छात्राएं जान्हवी,वैष्णवी मेहरोत्रा एवं सौम्य गिरी ने किया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button