Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर: लेखपाल संघ की स्थापना दिवस पर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

हवन,पूजन,कंबल,फल वितरण के साथ हर्षोल्लास से मना संघ स्थापना दिवस

गाजीपुर।मुहम्मदाबाद तहसील में शुक्रवार को लेखपाल संघ का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर हवन पूजन कर जरूरतमंद 51 लोगों को कंबल,भोजन,फल का वितरण किया गया।उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी का संघ पदाधिकारीयों ने स्वागत किया।अध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा कि लेखपाल संघ की स्थापना 14 नवंबर 1962 में हुई थी। इस दिन  प्रदेश भर के लेखपाल स्थापना दिवस के रूप में मनाते चले आ रहे हैं और किसान, मजदूर, मजलूम के साथ का नारा रहा है। लेखपालों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लेने की बात कही। कहा कि संगठन लेखपालों को सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करता है। इस अवसर  पर लेखपाल  संघ उपाध्यक्ष रविकांत सिंह, आशुतोष  सिंह  (संगठन मंत्री),नीरज कुमार,प्रवीण कुमारआयुषी मिश्रा,प्राची दुबे, अखिलेख कुमार दीपक, चौहान,मृत्युंजय राय, विनोद यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button