Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर: शेरपुर का 92 साल पुराना प्राथमिक स्कूल हुआ खंडहर

त्रिलोकी नाथ

गाजीपुर। शेरपुर कलां के पुर्वी छोर पर स्थित ऐतिहासिक प्राथमिक विद्यालय आज खंडहर में तब्दील हो गया है। 1930 में स्थापित यह विद्यालय स्वतंत्रता संग्राम का साक्षी रहा है। यहां कई स्वतंत्रता सेनानियों ने शिक्षा प्राप्त की। इनमें 1942 भारत छोड़़ो आंदोलन के दौरान शहीद हुए वंश नारायण राय भी शामिल हैं। मुहम्मदाबाद तहसील के अष्ट शहीदों में से एक थे।
2021 में स्कूल भवन की छत जर्जर होने ‘के कारण विद्यालय को हरिजन बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरित करना पड़ा। स्कूल के शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को कई बार सूचित किया। विद्यालय के प्राध्यापक आशीष कुमार राय ने बताया कि संबंथित अधिकारियों को स्कूल भवन के निर्माण के लिए पत्र भेजा गया है। शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव चौधरी दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से वार्ता की। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने हस्ताक्षरित पत्र भी भेजा। इस विद्यालय से पढे हजारों छात्रों  ने विभिन्न उच्च पदों पर पहचान बनाई है।विद्यालय के न रहने से चुनाव के समय पूर्वी क्षेत्र के मतदाताओं को खासकर महिलाओ और वृद्धों को बहुत मुश्किल का सामना भी करना पड़ता है।
स्कूल की ऐतिहासिक विरासत को देखते हुए इसके पुनर्नर्माण की मांग लगातार उठ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button