वाराणसी:जल की बर्बादी न करने की अपील,भावी पीढ़ी को जल संकट से बचाया जा सके

वाराणसी। पानी की समस्या की गंभीरता को देखते हुए मछोदरी स्थित श्री स्वामी नारायण मंदिर के महन्त संत श्री प्रेम स्वरूप दास के आवाहन पर सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी मुकेश जायसवाल, श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ० प्रियंका तिवारी, कोषाध्यक्ष नंद कुमार टोपी वाले के नेतृत्व में मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज के परिसर में जल संरक्षण एंव जल की बर्बादी ना करने के अपील की। कालेज की छात्राओं के बीच हाथों में तख्ती बैनर लेकर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। उपरोक्त अवसर पर बोलते हुए सभी वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश-प्रदेश के कई प्रांत भूमिगत जल की कमी की समस्या से बुरी तरह से जूझ रहे हैं। जल संरक्षण के माध्यम से भावी पीढ़ी को जल संकट से बचाया जा सकता है। हर देश वासियों को यह संकल्प लेना होगा कि वह जल संरक्षण को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे। किसी भी स्थिति में शुद्ध पेयजल को बर्बाद नहीं होने देंगे। सभी काशी वासियों से अपील है, कि जागरूकता के तहत अपने को जागरूक करने के साथ आस-पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करें।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश जायसवाल, डॉ अशोक कुमार राय, डॉ प्रियंका तिवारी, नंद कुमार टोपी वाले, गणेश सिंह, श्याम दास गुजराती,बी.डी. टकसाली, ललित गुजराती सहित कॉलेज की सैकड़ों छात्राएं शामिल थी।
रिपोर्ट – सुशील कुमार मिश्रा




