आजमगढ़:अशरफी कमेटी ने सालगिरह मनाया

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। मोहल्ला बाज़ बहादुर कोट अखाडे़ के मैदान में अशरफी कमेटी के सालगिरह पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिनी आईटीआई की मुख्य अनुदेशिका सुफिया बानो ने कहा कि हर माता-पिता को चाहिए कि वह अपने बच्चों कों पढ़ाई लिखाई और बच्चियों को पर्दे में रखें जहां भी रहे वह पर्दे के दायरे में रहे नकाब लगाए साथ ही साथ अपने माता-पिता से झूठ न बोले।सूफिया बानो ने यह भी कहा कि बच्चों को चाहिए कि कोई भी कार्य करें तो अपने माता-पिता से पूछ कर करें,झूठ कभी नहीं बोले। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष रियाजुल हसन ने कहा कि अशरफी कमेटी के द्वारा हाॅसीए पर खड़े हुए लोगों की मदद करेंगे साथ ही साथ शिक्षा और सामुदायिक विकास को आगे बढ़ाने तथा समाज में अहम भूमिका निभाने में उन तमाम लोगों की मदद की जाएगी जो जरूरतमंद होंगे उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा किया जाएगा ताकि वह शिक्षा का लाभ ले सके इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सुफियाा बानो ने अशरफी कमेटी के सदस्योंं को माल्यार्पण कर स्वागत भी किया, इस अवसर पर हाफिज अयान, मुशीर अहमद खान, रियाजुल हसन शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, फैज पठान, साबिर आजमी, कैफ खान, जीशान खान, जैद शेख, अमान खान, अब्दुर्रहमान, शाहबाज आज़मी, हमजा खान, फरजाना, नाजमा, इशरत ,शबनम, आदि लोग उपस्थित थे ,कार्यक्रम का संचालन हाफिज अयान ने किया।




