Slide 1
Slide 1
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिवाराणसी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने निकाली काशी में तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब,नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश

तिरंगा यात्रा में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक व पूर्व राज्यमंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी भी हुए शामिल

    सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
भाजपा महानगर वाराणसी द्वारा गुरुवार की शाम मैदागिन स्थित टाउन हॉल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा बुलानाला, चौक, बांसफाटक, गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क तक जाकर सम्पन्न हुआ। तिरंगा यात्रा में सभी धर्म, जाति, संप्रदाय और सभी वर्गों के लोग, समाजसेवी संगठन, आम नागरिक, महिला एवं पुरुषों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भारत माता की जय के गगन भेदी नारों के साथ हाथ में तिरंगा थामे हुए शामिल हुए तथा एकजुटता, देशभक्ति तथा राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में शामिल प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के अमन चैन को नष्ट करने का जो प्रयास किया था, भारतीय सेना ने उसे पूरी तरह विफल कर दिया है और हमारी सेना ने शौर्य व पराक्रम के जरिए जो ऑपरेशन सिंदूर करके दिखाया है, उसी के सम्मान में यह भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।  उनके शौर्य और पराक्रम से हमारा देश सुरक्षित है। पहलगाम आतंकवादी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर हमारे अभियान का प्रतीक है एवं माता बहनों की उजड़ी मांग के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।वहीं आयुष राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत की तीनों सेनाओं ने अपने पराक्रम का लोहा मनवाते हुए आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र पर संकट के समय हमारा धैर्य और एकता ही सबसे बड़ी ताकत होती है।

विधायक व पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पिछले 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों द्वारा कायराना तरीके से निर्दोष लोगों की हत्या की गई थी, उसी आतंकी घटना पर प्रधानमंत्री जी ने जो संकल्प लिया था कि इसका बदला एक-एक को चुन चुन कर मारेंगे, तो प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारतीय सेना के जवानों ने पाकिस्तान के घर में घुसकर, आतंकवादियों के अड्डे को नेस्तनाबूत करते हुए, सैकड़ो आतंकवादियों को मार गिराया जिससे पूरी दुनिया उत्साहित है। यह तिरंगा यात्रा उन वीर जवानों को सैल्यूट करने के लिए निकाली जा रही है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना 140 करोड़ देशवासियों के सुरक्षा के लिए भारत माता के मस्तक को ऊंचा रखा है।भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि पिछले दिनों पहलगाम में यात्रियों पर आतंकवादियों द्वारा हमला हुआ था, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने कड़ी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान में घुसकर बदला लेते हुए सैकड़ो आतंकवादियों को ढेर किया।सिंदूर की सफलता और देश की आन – बान और शान, भारतीय सैनिकों के साहस शौर्य और पराक्रम को नमन करते हुए आज निकाली गई तिरंगा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए।तिरंगा यात्रा के रास्तों में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button