मऊ:अजय राय पर केस दर्ज होने से उबाल,घोसी में जोरदार प्रदर्शन

घोसी (मऊ)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर राज्यभर में पार्टी कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा है। सोमवार को मऊ जिले के घोसी तहसील मुख्यालय पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए “तानाशाही नहीं चलेगी”, “लोकतंत्र की हत्या बंद करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला करार दिया और एसडीएम अशोक कुमार सिंह के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा, कि “प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर मुकदमा दर्ज कर सरकार ने साफ कर दिया है कि वह लोकतंत्र में विश्वास नहीं रखती। अब कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को तैयार है। इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं ने तख्तियां लेकर सरकार की नीतियों का विरोध किया और कहा कि “यह नया भारत नहीं, नया तानाशाही युग है, जिसे कांग्रेस नहीं चलने देगी।”कांग्रेस नेता एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेय ने कहा, “यह आंदोलन सिर्फ अजय राय के समर्थन में नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। अगर आज हम चुप रहे, तो कल हर नागरिक की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में होगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाया, तो यह मामला पूरे प्रदेश में कांग्रेस के लिए एकजुटता और जनआंदोलन का कारण बन सकता है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष मऊ राज मंगल यादव पूर्व प्रमुख घोसी जय हिंद यादव अब्दुल मन्नान खान ओम प्रकाश ठाकुर हरिश्चंद्र यादव रमन पांडेय एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय प्रिंट मीडिया प्रभारी मऊ शिवाजी कनौजिया धर्मेंद्र सिंह अमरीश राय एडवोकेट अरविंद सिंह रामानंद यादव रामकरन यादव हाफिजुररहमान सुरेश राजभर छोटेलाल फहद कादिर वीरेंद्र कुशवाहा शाहिद फारुखी महेंद्र सोनकर हरिंदर यादव विनोद कुमार अमृतमल अशोक राय अभिषेक यादव दुर्गेश यादव अनस अंसारी कन्हैया गॉड किन्नू सिंह असलम आदि लोग रहे।




