देवरिया
देवरिया:पत्रकार को पुलिस के द्वारा मारपीट कर घायल किए जाने के विरोध में दिया ज्ञापन

असगर अली
देवरिया। जनपद के भाटपार रानी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में समाचार संकलन करते वक्त जी न्यूज के पत्रकार प्रदीप शर्मा एवं कैमरामैन रजत दुबे के साथ पुलिस द्वारा मारपीट कर घायल करने के विरोध में आज नेशनल प्रेस यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विपुल तिवारी के अगुवाई में दर्जनों पत्रकार साथियों ने संपूर्ण समाधान दिवस अधिकारी एसडीम रत्नेश तिवारी के माध्यम से गृह मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया एवं मांग किया गया कि दोषी पुलिस कर्मियों पर कड़ी से कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई हो ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं का पुनरावृति न होवे।




