Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : स्व. दीनानाथ तिवारी को दी श्रद्धांजलि, शिक्षा सम्मान से थे पुरस्कृत

डॉ एके राय
गाजीपुर। शिक्षा पुरस्कार प्राप्त शिक्षक स्व. दीनानाथ तिवारी की श्रद्धांजलि सभा पैतृक निवास मनिहारी क्षेत्र के ग्राम बखरा में सम्पन्न हुई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय तथा अध्यक्षता वैश्विक हिंदी महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजयानन्द रहे। विशेष अतिथि वाराणसी के मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ.ए.के. राय रहे।अतिथियों का स्वागत स्वागताध्यक्ष पूर्व विद्यालय प्रबंधक रमाकांत तिवारी ने किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. विजयानन्द ने बताया कि स्व. दीनानाथ तिवारी गणित तथा संस्कृत के विद्वान थे। उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2003 का शिक्षा पुरस्कार प्रदान किया गया था। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित श्रीमती सुनैना देवी, नीता देवी, माया तिवारी, चंद्रकला पांडेय, ममता तिवारी, सर्वश्री इंद्रनारायण पांडेय, प्रवीण राय, कृष्णकुमार राय, रविंद्र सिंह, शीतल उपाध्याय,चंद्रिका यादव, बेचन राम, पारस तिवारी, दिनेश कुमार सिंह, शिलाजीत सिंह, उपेंद्र, सर्वदमन , अखिलेंद्र ,अमरेंद्र , आशुतोष, पीयूष तिवारी, राम बचन गुप्त, रामध्यान यादव आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। आभार ज्ञापन संयोजक अमरेंद्र तिवारी अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button