Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : लोक गौरव सम्मान से नवाजे गए प्रो.राम नारायण तिवारी

फगुआ महोत्सव में यूपी और बिहार की 21 टीमों ने लिया हिस्सा 

डॉ एके राय / गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी द्वारा आयोजित फगुआ महोत्सव में उत्तर प्रदेश और बिहार की कुल 21 टीमों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय गीता मनीषी योगी आनंद जी, विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक जगदम्बा दूबे तथा संस्था के संरक्षक नागेन्द्र नाथ पांडेय ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में गंधर्व म्यूजिक एकेडमी लोक गौरव सम्मान 2026 से प्रो. राम नारायण तिवारी को अलंकृत किया गया। अपने उद्बोधन में डॉ तिवारी ने गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के प्रयास की सराहना की जिसने आज कल के आधुनिक युग में अपनी पुरातन परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने हेतु संकल्पित है। इससे समाज में समरसता, एकजुटता और युवाओं में संस्कार बढ़ेगा। कार्यक्रम में प्रदर्शन के आधार पर बाराचवर के सुधीर यादव को प्रथम, रेवतीपुर की यशस्विनी पाण्डेय को द्वितीय एवं सदर के अंकित राजभर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं नीतू सरगम की टीम को चौथा और सतीश बेदर्दी की टीम को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के संयोजक अरविंद चित्रांश, प्रसार भारती आकाशवाणी के टॉप ग्रेड कलाकार ढोलक सम्राट सुभाष कन्नौजिया एवं प्रख्यात लोक गायक राम अलम सिंह मधुर रहे जिन्हें संस्था के संरक्षक एवं डॉ. राम नारायण तिवारी ने सम्मानित किया। आयोजन में फिल्म अभिनेत्री प्रिय पुरोहित, फिल्म निर्माता करन पांडेय, सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रो. डॉ. आनंद सिंह, डॉ. सानंद सिंह, अभिषेक दत्ता, मोनिका शर्मा, सूरज राय, डॉ. श्रीकांत पांडेय सहित विशिष्ट जन एवं काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे। नागेन्द्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता एवं आकाश विजय त्रिपाठी के संचालन किया। फगुआ महोत्सव में विशेष रूप से आरएआई ग्रुप लखनऊ, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, केडीएस ज्वेलर्स, जिओ टाइल्स, रामा फ्लैक्स, कम्फर्ट इन शुभ्रा होटल, एम डी होम्यो लैब, टम्बल ड्राई, ॐ टाइल्स, श्री स्वीट हाउस, गौरीशंकर पब्लिक स्कूल, मैक्स वीडियो लैब का सराहनीय योगदान रहा। आभार ज्ञापन एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्या निवास पाण्डेय ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button